हरियाणा की नई कैबिनेट: नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त सहित 12 विभागों का जिम्मा संभाला

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार रात अपनी कैबिनेट के विभागों का वितरण किया। उन्होंने गृह, वित्त, और आबकारी जैसे महत्वपूर्ण 12 विभाग अपने पास रखे हैं। वरिष्ठ विधायक अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, विपुल गोयल को राजस्व, डिजास्टर और सिविल एविएशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अन्य मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग आवंटित किए हैं। राव नरबीर को उद्योग, श्याम सिंह राणा को कृषि, और महिपाल ढांडा को उच्च और स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विधायक आरती राव को स्वास्थ्य विभाग, जबकि श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई विभाग का प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा, गोहाना के विधायक अरविंद शर्मा को जेल और सहकारिता विभाग, और रणबीर गंगवा को पब्लिक हेल्थ विभाग सौंपा गया है। कृष्ण लाल पंवार को सोशल जस्टिस और अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री राजेश नागर को फूड सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स का कार्यभार दिया गया है, जबकि गौरव गौतम खेल मंत्री बने हैं।

मुख्यमंत्रियों के विभागों की सूची:

  • नायब सिंह सैनी: गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हाउसिंग फॉर ऑल, सीआईडी, प्रशासनिक न्याय, जनरल प्रशासन, पब्लिक रिलेशन और अन्य विभाग।
  • अनिल विज: ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट, श्रम
  • विपुल गोयल: राजस्व, डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन
  • राव नरबीर सिंह: उद्योग, फारेस्ट, पर्यावरण, विदेशी सहयोग, सैनिक कल्याण
  • महिपाल ढांडा: उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, आर्काइव, संसदीय मामले
  • आरती राव: स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा, आयुष
  • श्रुति चौधरी: महिला एवं बाल विकास, सिंचाई
  • राजेश नागर: फूड सप्लाई, कंज्यूमर अफेयर्स
  • गौरव गौतम: युवा सशक्तिकरण, खेल, कानून और विधान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33