देहरादून में जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को हर स्तर पर समर्थन देने का किया वादा

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज देहरादून में आयोजित जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया और प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस खेल महाकुंभ में लगभग 1100 बालिकाएं विभिन्न खेलों में भाग ले रही हैं।

No photo description available.

कार्यक्रम के दौरान, मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं प्रदान कर रही है और उनके लिए नए विकसित मैदानों के साथ बेहतर प्रशिक्षण अवसर भी उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने की योजना भी चल रही है।

No photo description available.

मंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अब से खेल महाकुंभ के अंतर्गत राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी खेलों के लिए मिलने वाले 4% आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

May be an image of 5 people and crowd

रेखा आर्या ने स्टेडियम में मौजूद बालिकाओं से उनकी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा, “उत्तराखंड का खेलों में भविष्य उज्ज्वल है और प्रदेश की हमारी बेटियां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।”

इसके बाद, मंत्री ने 100 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के समापन के बाद, मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के परिसर में राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार हो रहे विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शूटिंग रेंज, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, बास्केटबाल कोर्ट और घुड़सवारी के लिए तैयार किए जा रहे ट्रैक का मुआयना किया और अधिकारियों को बची हुई कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, इन सभी सुविधाओं को ‘बेस्ट इन क्लास’ बनाने की बात कही।

इस मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33