अल्मोड़ा, उत्तराखंड: आज सुबह अल्मोड़ा के मार्चुला के पास एक बड़ा हादसा हुआ। नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिससे 20 लोगों की मौत होने की सूचना है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।
हादसे के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
Uttarakhand | 20 people have died, 20 injured after a bus fell into a gorge near Kupi in Ramnagar at Pauri-Almora border, as per Almora District Disaster Control Room pic.twitter.com/u9zfxA2HLv
— ANI (@ANI) November 4, 2024
जानकारी के अनुसार, बस नैनी डांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर रामनगर की ओर जा रही थी। बस सारड बैंड के पास गीत जागीर नदी में गिरी। यह 42 सीटर बस थी, जिसमें 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कुछ लोग छिटककर नीचे गिर गए। घायल यात्रियों ने जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाई।
घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, और एसएसपी देवेंद्र पींचा मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।
जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई बस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख और घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की जांच के लिए निर्देश दिए हैं। pic.twitter.com/F9J25bXBdV
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 4, 2024
जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 4, 2024
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।