दुखद हादसा: अल्मोड़ा में भयानक बस हादसा: 36 की मौत, कई घायल

अल्मोड़ा, उत्तराखंड: आज सुबह अल्मोड़ा के मार्चुला के पास एक बड़ा हादसा हुआ। नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिससे 20 लोगों की मौत होने की सूचना है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

हादसे के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसार, बस नैनी डांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर रामनगर की ओर जा रही थी। बस सारड बैंड के पास गीत जागीर नदी में गिरी। यह 42 सीटर बस थी, जिसमें 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कुछ लोग छिटककर नीचे गिर गए। घायल यात्रियों ने जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाई।

घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, और एसएसपी देवेंद्र पींचा मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33