लालकुआं से बांद्रा के मध्य ट्रेन सेवा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री ने बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से लालकुआं से बांद्रा के मध्य नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ की घोषणा की है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा और सूरत जैसे शहरों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि लालकुआं-बांद्रा रेल सेवा श्रद्धालुओं के लिए बाबा कैंची धाम, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु यात्रा का एक बेहतर विकल्प प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल एक स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रही है, जिसमें वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

May be an image of 1 person and newsroom

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण से पहाड़ों तक ट्रेन पहुंचने का सपना पूरा होगा। उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के सर्वे की पूर्णता की भी जानकारी दी और कहा कि जल्द ही इस परियोजना पर कार्य प्रारंभ होगा।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह लंबे समय से यहां के लोगों की मांग थी और अब यह सेवा शुरू हो चुकी है। इससे कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को और धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब हर सप्ताह तीन रेल गाड़ियां रामनगर, हल्द्वानी और लालकुआं से मुंबई के लिए चलेंगी, जिससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

लालकुआं-बांद्रा टर्मिनल के बीच नई ट्रेन संख्या 22544 सोमवार को सुबह 07:45 बजे लालकुआं से प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को सुबह 08:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन मंगलवार को सुबह 11:00 बजे बांद्रा से प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार 13:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 एसी कोच, 3 एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर क्लास और 4 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे, जो यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दीप कोश्यारी और डी.आर.एम. श्रीमती रेखा यादव भी उपस्थित थीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33