उत्तराखंड के मास्टर्स एथलीटों का कुन्नमकुलम केरल में शानदार प्रदर्शन

कुन्नमकुलम, केरल: 31 जनवरी से 3 फरवरी तक केरल के कुन्नमकुलम में आयोजित छठी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक मीट में उत्तराखंड के मास्टर्स एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों के 35 से 85 वर्ष तक के लगभग 1500 पुरुष और महिला एथलीटों ने भाग लिया।

देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के 45 सदस्यीय दल ने प्रतियोगिता में अद्भुत सफलता हासिल की। उत्तराखंड के एथलीटों ने 11 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

स्वर्ण पदक विजेताओं में श्री सुमित शाह, श्री घनानंद पांडे, श्री घनश्याम पांडे, सतीश चंद चौहान, ललित चंद्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, श्री दीपक नेगी, श्रीमती भावना गढ़िया, श्रीमती मीना कंडारी, श्रीमती नीमा बिष्ट, और श्रीमती स्वाति पोखरियाल शामिल हैं। रजत पदक प्राप्त करने वालों में श्री दीपक नेगी, श्री जी.एन. पंत, श्रीमती यशोदा कांडपाल, और श्री सबल सिंह बिष्ट का नाम है, जबकि कांस्य पदक विजेताओं में श्रीमती अर्चना बिष्ट, श्री घनानंद पांडे और श्री सुभाष चंद्र भट्ट शामिल हैं।

इस अवसर पर देवभूमि मास्टर्स एथलीट एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ए.के. सूद, संरक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार भट्ट, राष्ट्रीय कोच श्री गुरुफूल सिंह, मीडिया प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री सतीश चंद्र चौहान और सचिव श्री ललित चंद्र जोशी ने एथलीटों को बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33