गांधी-शास्त्री जयंती पर उत्तराखण्ड पुलिस ने किया माल्यार्पण, समरसता और सद्भाव का संदेश

देहरादून। पुलिस मुख्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री दीपम सेठ सहित मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन धारण कर राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के त्याग, सादगी और आदर्शों को नमन किया।

इस अवसर पर DGP दीपम सेठ ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वतंत्रता संग्राम के समय था। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे गांधी और शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात करते हुए समानता, साम्प्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और प्रेम को समाज में फैलाने में योगदान दें।

उन्होंने कहा— “हम सबको अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए एक सुदृढ़ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनना है। गांधी और शास्त्री जी का जीवन हमें त्याग, अनुशासन और ईमानदारी की प्रेरणा देता है।”

DGP ने इस मौके पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए.पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय/पी एंड एम) श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक योगेन्द्र सिंह रावत सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, प्रेरणा और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33