spot_img

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर चली पोकलेन और Jcb_अवैध इमारतें ध्वस्त

हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला दिया। गुरुवार को ऊंचापुल क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत दो अवैध इमारतों को पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार ये भवन सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बने हुए थे और लंबे समय से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जद में आ रहे थे।

कई बार नोटिस देने के बावजूद भवन स्वामियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा और एसडीएम प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों की मौजूदगी में पोकलेन मशीन ने दोनों भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने बताया कि शहर में पिछले एक वर्ष से सड़क और प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।

इसी योजना के तहत Kaladhungi State Highway पर कटघरिया से कालु सिद्ध मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम प्रस्तावित है। ऊंचापुल क्षेत्र में बने ये दोनों भवन इसी परियोजना में बाधा बन रहे थे। अधिकारियों के अनुसार जुलाई 2025 से अब तक कई बार नोटिस जारी किए गए थे और भवन स्वामियों ने 7 मार्च तक स्वयं निर्माण हटाने का लिखित आश्वासन भी दिया था।

लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके चलते प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles