उत्तराखंड: 130 नई BS-6 मॉडल बसें सुदूर पहाड़ी गांवों तक पहुंचाएंगी सुविधाएं

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में अब 130 नई अत्याधुनिक बीएस-6 बसें शामिल हो गई हैं, जो राज्य की सड़कों पर दौड़ने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन बसों को ISBT से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

May be an image of 1 person, temple and text

नई बसों के संचालन से पहाड़ों के दूर-दराज क्षेत्रों में लोगों को बेहतर और सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आधुनिक तकनीक से लैस बसें राज्य में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगी, साथ ही जनता को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी।

May be an image of 2 people, road and textMay be an image of 5 people, train and text

सीएम धामी ने यह भी बताया कि उनकी सरकार का लक्ष्य राज्य के सुदूर गांवों को सड़कों और आधुनिक परिवहन से जोड़ना है। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य जारी है। इसके अलावा, 14 स्थानों पर नए बस स्टैंड भी बनाए जाएंगे।

May be an image of 3 people, speaker, crowd and text

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही राज्य में इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन भी शुरू होगा, जो प्रदेश के परिवहन तंत्र में एक नई पहल होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33