spot_img

देवर के साथ भाग गई थी दो बच्चों की मां, घर वालों ने गोली मारकर कर दी हत्या

बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर अपने चचेरे देवर के साथ भाग गई। इससे गुस्साए परिजन ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात पिछले महीने की है, पुलिस ने गुरुवार को इसका खुलासा कर दिया। बीते 13 अगस्त को मरंगा के गंगौली में खिरहरी चौक के पास महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच में यह मामला हॉरर किलिंग का निकला।

महिला की पहचान के लिए पुलिस ने शव के फोटो को नजदीकी एवं दूरस्थ थानों को भेजा। घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सूचनाएं इकट्ठा की गई। इसके बाद पता चला कि महिला सुपौल जिले के मरौना थाना निवासी कुआटोल निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी प्रियंका देवी थी।

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के अनुसार पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के नंदोसी को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया कि प्रियंका देवी अपने दो बच्चों को घर पर छोड़कर चचेरे देवर के साथ दिल्ली चली गई थी। यह बात घर वालों और सगे-संबंधियों को नागवार गुजरी। इस बीच वह परिजन के हाथ लग गई। परिवार वाले महिला को एक स्कॉर्पियो कार से मरंगा ले कर आए। फिर गले में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।आरोपी बाबू साहेब ने बताया कि इस हत्याकाडं में महिला का पति सुरेंद्र यादव, महिला का भाई रंगत कुमार समेत गांव के तीन अन्य लोग भी शामिल रहे। पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों की गहनता से जांच में जुटी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles