आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन 2 जनवरी से, ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को मिलेगा मौका

नियमावली संशोधित होने के बाद, आंगनबाड़ी और सहायिका पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आवेदन केवल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं कर सकती हैं

उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी और सहायिका के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 2 जनवरी से शुरू होने जा रही है। महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए शासनादेश पहले ही जारी किया जा चुका था और अब महिलाओं को इन पदों पर आवेदन करने का मौका
मिलेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार भी व्यक्त किया।

मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप नए पदों का सृजन हुआ। इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव की आवश्यकता थी। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया, जिसके बाद इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया साफ हुई। इसके बाद, विभाग ने 18 और 23 दिसंबर को शासनादेश जारी कर दिया था।

आवेदन की प्रक्रिया और नियम:

  • आवेदन 2 जनवरी सुबह 10 बजे से 31 जनवरी शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।
  • आवेदन सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं।
  • यह रिक्तियां केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं, और उम्मीदवार को गांव की स्थाई या मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आरक्षणवार पदों की जानकारी संबंधित उपजिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों पर उपलब्ध है।
  • उम्मीदवार एक ही पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • अधिक जानकारी के लिए निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

    आवेदन लिंक:
    वेबसाइट: www.wecd.uk.gov.in
    पोर्टल: www.wecduk.in

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33