समान नागरिक संहिता: उत्तराखंड में ऐतिहासिक पहल का आगाज

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में UCC की नियमावली पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इस फैसले के साथ ही प्रदेश में किसी भी दिन यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जा सकता है।

कब होगा UCC लागू?

हालांकि, UCC को लागू करने की तारीख को लेकर अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और प्रेमचंद अग्रवाल ने इस नियमावली को मंजूरी मिलने को राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है।

भाजपा के मेनिफेस्टो का वादा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में UCC लागू करने का वादा किया था। अब यह वादा जल्द ही पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य में सुधार और समानता के दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33