spot_img

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, 06 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी और उनकी नियुक्ति के साथ भाजपा ने 27 सालों बाद दिल्ली में वापसी की है।

06 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रवेश वर्मा सहित छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इन विधायकों में पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं। इन मंत्रियों को मंत्रालय और उनके पदों का आवंटन जल्द ही किए जाने की संभावना है।

पंकज सिंह, जो बिहार के रहने वाले हैं, राजपूत चेहरा माने जाते हैं, जबकि रविंद्र इंद्रराज दलित समुदाय से आते हैं। बीजेपी ने अपनी कैबिनेट में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अन्य बड़े नेता मौजूद रहे

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के बारे में

रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में अपनी नियुक्ति पर मुहर लगने के बाद आज दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली।

रेखा गुप्ता पेशे से वकील हैं और बीजेपी में उनके अग्रणी नेताओं के रूप में ख्याति प्राप्त है। वह दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद में हुआ था, लेकिन उनकी शिक्षा दिल्ली में हुई है।

रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पोस्ट

रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है।”

उन्होंने कहा, “हम माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को अपनाते हुए, दिल्ली को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं, उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाएंगे।”

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles