प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के बीच शानदार बॉंडिंग, शाबाशी की बौछार

शीतकालीन यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच गुरुवार को शानदार बॉंडिंग देखने को मिली। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रयासों को बार-बार सराहा और उन्हें शाबाशी दी। जैसे ही मुख्यमंत्री ने भाषण खत्म किया और प्रधानमंत्री के पास पहुंचे, उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और बाद में मुख्यमंत्री की पीठ भी थपथपाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को ‘छोटा भाई’ और ‘ऊर्जावान मुख्यमंत्री’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की सरकार उत्तराखंड के लिए बेहतरीन काम कर रही है, और यह दशक राज्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी की सरकार द्वारा लिए गए अहम फैसलों और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया की भी सराहना की। चाहे समान नागरिक संहिता हो या राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को भरपूर शाबाशी दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में शीतकालीन यात्रा के आर्थिक पहलुओं को भी रेखांकित किया और इसे अभिनव पहल बताते हुए राज्य सरकार के प्रयासों पर संतुष्टि जाहिर की।

हर्षिल में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को क्षेत्रवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मोदी-मोदी के नारे गूंजे, जिस पर प्रधानमंत्री कई बार मुस्कराए। उन्होंने विनम्रता से हाथ जोड़कर क्षेत्रवासियों का आभार भी व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अपने पारंपरिक परिधान और टोपी में क्षेत्रीय शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जिससे उनका भाषण और भी प्रभावी बना।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33