गीता धामी का ऊखीमठ में भव्य स्वागत, क्षेत्रीय विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी और सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्ट्री गीता धामी का ऊखीमठ आगमन पर स्थानीय जनता ने उन्हें फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गीता धामी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों से भी परिचय लिया।
May be an image of 5 peopleगीता धामी ने तुंगनाथ घाटी के विभिन्न हिल स्टेशनों का भ्रमण किया और वहां के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हो गईं। देर शाम उन्होंने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मंदिर में आयोजित सायंकालीन आरती में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।

May be an image of 10 people and templeऊखीमठ आगमन पर गीता धामी का स्वागत करने के लिए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे उपस्थित थे। इसके बाद, वे मधु गंगा होटल पहुंचीं, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने उनका ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया।

May be an image of 5 people and templeस्वागत समारोह का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर के नौनिहालों ने स्वागत गीत और उषा भजन मंडली ने धार्मिक भजनों से किया। इस दौरान गीता धामी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारपुरी का भव्य और दिव्य निर्माण कार्य जारी है, जिससे केदारनाथ यात्रा में बढ़ोतरी होगी और क्षेत्र की आर्थिकी में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है और अब देश को वैश्विक पहचान मिल चुकी है।

May be an image of 1 person, lighting, wedding and daisगीता धामी ने केदार घाटी के लोगों की अतिथि देवो भव की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ का संघर्ष पहाड़ जैसा होता है। इसलिए फाउंडेशन ने सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय लिया है, और इस कार्य की शुरुआत गोल्जू महाराज की तपोभूमि से की गई थी। अब उन्हें बाबा केदार की भूमि पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

May be an image of 7 people, dais and hospitalउन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। केदार घाटी की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी।

May be an image of 9 people, henna and weddingकेदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उपचुनाव के दौरान की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने का काम तेजी से चल रहा है और केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य होने जा रहे हैं। उन्होंने सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33