मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और शिक्षा संस्थान का निरीक्षण किया

सीमांत क्षेत्र की हवाई पट्टी और शिक्षा संस्थानों पर मुख्य सचिव के निरीक्षण के प्रमुख बिंदु

सीमांत क्षेत्र की हवाई पट्टी का निरीक्षण

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को उत्तरकाशी के सीमांत जनपद के दौरे के पहले दिन चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। एप्रन, रनवे, टर्मिनल भवन सहित बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए।

चीन सीमा के निकट होने के कारण यह हवाई पट्टी भारतीय वायु सेना के सामरिक संचालन, आपातकालीन रेस्क्यू, आपदा प्रबंधन और वीवीआईपी आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है।

सर्वशक्ति सी.एल.एफ. तुल्याडा कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन

इसके बाद मुख्य सचिव ने विकासखंड चिन्यालीसौड़ के ग्राम मल्ली पहुँचकर ‘सर्व शक्ति क्लस्टर लेवल फेडरेशन ‘ तुल्याडा के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं व लखपति दीदीयों से संवाद कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों, उत्पादन कार्यों एवं अनुभवों की जानकारी ली।

महिलाओं के आत्मनिर्भरता प्रयासों की सराहना

महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनके आर्थिक स्वावलंबन तथा सामाजिक सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की। क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि ‘सर्वशक्ति सी.एल.एफ. तुल्याडा’ द्वारा यूजीवीएस-रीप, आजीविका परियोजना एवं आईएफएडी के वित्तीय व तकनीकी सहयोग से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने क्लस्टर द्वारा संचालित बेकरी, स्ट्रॉबेरी उत्पादन, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, कैटरिंग फार्मिंग, डेयरी, मुर्गी पालन तथा स्थानीय उत्पादों व अचार निर्माण जैसी बहुआयामी स्वरोजगार गतिविधियों की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणदेव सिंह महंत भी उपस्थित रहे।

राजकीय इंटर कॉलेज मातली का निरीक्षण

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने विकासखंड डुंडा के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली का निरीक्षण किया। कक्षाओं में पहुँचकर उन्होंने अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष और पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया।

शिक्षा संस्थानों में आधुनिक तकनीकी संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों में आधुनिक तकनीकी संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन का माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

लंबी कूद में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित तथा कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राजीव (कक्षा 12), शुभम (कक्षा 11) सहित गृह परीक्षा सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट छात्र लविश एवं अस्मित को सम्मानित कर बधाई दी। परिषदीय हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली टॉपर निधि भट्ट एवं अनुष्का को उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा अन्य छात्रों को निरंतर प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम व अनुशासन के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

उपस्थित अधिकारी

इस दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, एसडीएम देवानंद शर्मा, सीओ चंचल शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, ईई सिंचाई सचिन सिंहल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33