न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क के नासाउ कोलिसियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब वैश्विक मंच पर अपनी बात कहने में सक्षम है।

मोदी ने भारत की आर्थिक वृद्धि, महिला सशक्तिकरण, और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भारत अब अवसरों की भूमि है और हम अवसरों का निर्माण कर रहे हैं।” पीएम ने बताया कि पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत ग्रीन ट्रांजिशन के लिए प्रतिबद्ध है और कार्बन उत्सर्जन में उसकी भूमिका नगण्य है। उन्होंने महिलाओं के लिए योजनाओं की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीक का उपयोग भी बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “अब भारत रुकने वाला नहीं है, हम नेतृत्व कर रहे हैं।



