पति से हुआ झगड़ा तो पत्नी ने दो बेटियों के साथ खाया जहर, तीनों की मौत

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से घरेलू विवाद में सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मलाही थाना इलाके के ममरखा गांव की है। गुरुवार दोपहर को 33 वर्षीय महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी। मृतका महिला की पहचान सुगावती देवी के रूप में हुई है। बुधवार रात को उसकी अपने पति भोला राम से झगड़ा हो गया था। इसी से आहत होकर उसने अपनी दोनों बच्चियों के साथ जान दे दी। घटना के वक्त महिला का 13 साल का बेटा घर से बाहर था, तो वो बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महिला सुगावती देवी का पति दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है। वह कुछ समय पहले गर आया था और वापस काम पर बाहर जाना चाहता था। मगर उसकी पत्नी ऐसा नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर बुधवार रात पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद गुरुवार दोपहर में महिला सुगावती देवी ने अपनी पांच साल की बेटी परी कुमारी और सात साल की पुत्री उजाला को जहर खिलाकर खुद भी जहरीला पदार्थ खाल लिया।

तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही पति भोलाराम अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को पहाड़पुर के सहटा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गया। वहां इलाज के दौरान मां और एक बेटी की मौत हो गई। दूसरी पुलिस को आते देख भोला राम दोनों के शव अस्पताल में छोड़कर ही फरार हो गया। वहीं दूसरी बेटी को गंभीर हालत में पहाड़पुर पीएचसी भेजा गया, वहां से बेतिया रेफर कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसने भी वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33