पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत, यात्रा होगी मात्र डेढ़ घंटे में

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा 7 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। इस विमान सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली किया। विमान ने पहली बार 42 सीटर फ्लाइट के रूप में दिल्ली से पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाईअड्डे पर लैंड किया। पहली उड़ान में 21 यात्री दिल्ली से पिथौरागढ़ पहुंचे।

इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मयूख महर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। इन अधिकारियों और नेताओं ने पिथौरागढ़ पहुंचे यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रियों का स्वागत फूल-मालाओं और छोलिया नृत्य से किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास के प्रति गंभीर है और यही कारण है कि पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यह कदम सीमांत क्षेत्र की जनता से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

विकास और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होने से इस क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। इससे न सिर्फ क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने इस सेवा को पिथौरागढ़ के लिए एक गौरवपूर्ण पल बताया। उनका कहना था कि इस विमान सेवा से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पिथौरागढ़ देश के अन्य हिस्सों से जुड़ सकेगा।

यह विमान सेवा पिथौरागढ़ को दिल्ली से केवल डेढ़ घंटे की दूरी पर ला रही है, जो यात्रा को आसान और तेज बनाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33