spot_img

उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने 17.75 करोड़ रुपये किए मंजूर

विभिन्न जिलों में सड़क, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और पेयजल सुविधाओं पर खर्च होगी राशि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अलग-अलग जिलों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए 17.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस बजट का उपयोग सड़कों के निर्माण, धार्मिक एवं मेला स्थलों के जीर्णोद्धार, धर्मशालाओं के निर्माण और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

टिहरी और पिथौरागढ़ जिले को मिले कई तोहफे

टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में हुणेश्वर महादेव मंदिर के पास धर्मशाला, कमरे और शौचालय निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 98.77 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है, जिसकी पहली किस्त के रूप में 59.26 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। देवप्रयाग क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक अंतर्गत बड़ोला गांव में बिन्सर देवता मंदिर के जीर्णोद्धार व टाइल्स कार्य हेतु 36.19 लाख रुपये तथा डागर शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए 39.94 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

पिथौरागढ़ के धारचूला में गटघोरगाड़ी नौलिंग मेला स्थल निर्माण के लिए स्वीकृत 79.49 लाख रुपये में से पहली किस्त के तौर पर 47.69 लाख रुपये जारी हुए हैं। इसके अतिरिक्त, मंदाकिनी पुल से राप्ती गांव तक पैदल-अश्व मार्ग निर्माण हेतु 29.84 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। वहीं, डीडीहाट के खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी रोड और पुलिया निर्माण कार्यों के लिए 93.64 लाख रुपये मंजूर कर प्रथम किस्त 56.18 लाख रुपये जारी की गई है।

चम्पावत, हरिद्वार और उधम सिंह नगर को वित्तीय मदद

चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, ध्यान केंद्र और दर्शक दीर्घा निर्माण के लिए 97.10 लाख रुपये में से पहली किस्त 58.26 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। चम्पावत में बसुधुरा से सेला संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 81.96 लाख के सापेक्ष 25 लाख रुपये तथा टनकपुर व बनबसा के ग्रामीण इलाकों में 10-10 किमी आंतरिक सड़कों के लिए स्वीकृत 614 लाख रुपये में से चालू वित्तीय वर्ष के लिए 5 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया है।

मैदानी जिलों में हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र में 50 हैंडपंप लगाने हेतु 99.44 लाख की कुल लागत में से 59.66 लाख रुपये की प्रथम किस्त तथा भगवानपुर में 200 हैंडपंपों के लिए 100.43 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत उधम सिंह नगर के गदरपुर में 184.37 लाख रुपये तथा चम्पावत के लोहाघाट में विकास कार्यों हेतु 220 लाख रुपये की अलग से स्वीकृति दी गई है।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles