spot_img

“ऑपरेशन कालनेमि” में बड़ी सफलता: बाबा के भेष में घूम रहे बांग्लादेशी नागरिक सहित 25 ढोंगी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर देहरादून पुलिस की सख्त कार्रवाई; SSP अजय सिंह खुद उतरे सड़कों पर, देवभूमि में ढोंगी बाबाओं के खिलाफ चला अभियान

उत्तराखंड पुलिस को “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देहरादून पुलिस ने बाबा का भेष धारण कर लोगों को ठगने वाले 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों पर शुरू किया गया है, जिसके तहत देवभूमि में धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले नकली बाबाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


SSP देहरादून खुद उतरे सड़कों पर

मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह स्वयं नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में सड़क किनारे बाबा के वेश में बैठे लोगों से पूछताछ करने पहुंचे। पूछताछ के दौरान इन व्यक्तियों के पास ज्योतिष या धार्मिक ज्ञान से संबंधित कोई प्रमाण नहीं मिला, न ही वे अपने “पेशे” के बारे में संतोषजनक उत्तर दे सके।

इसी आधार पर एसएसपी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके तहत सभी संदिग्धों को 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।


कई राज्यों के ढोंगी बाबाओं की गिरफ्तारी

अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किए गए 25 ढोंगी बाबाओं में से 20 से अधिक व्यक्ति अन्य राज्यों से आए थे, जिनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम और बांग्लादेश के निवासी शामिल हैं।

बांग्लादेशी नागरिक रूकन रकम उर्फ शाह आलम, उम्र 26 वर्ष, जो बाबा का भेष धारण कर सहसपुर क्षेत्र में घूम रहा था, को पुलिस ने हिरासत में लिया। विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर LIU और IB की टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं।


मुख्यमंत्री के निर्देशों का कड़ाई से पालन

मुख्यमंत्री धामी द्वारा जारी निर्देशों के तहत पुलिस को ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित करने के आदेश हैं जो साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं व युवाओं को ठगने का प्रयास करते हैं। इन पर न सिर्फ धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप है, बल्कि धोखाधड़ी और वशीकरण के बहाने ठगी के गंभीर मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।


गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं की सूची में शामिल हैं:

  • रूकन रकम उर्फ शाह आलम (बांग्लादेशी नागरिक)
  • प्रदीप सिंह (सहारनपुर, यूपी)
  • अजय चौहान (सहारनपुर, यूपी)
  • अनिल गिरी (हिमाचल प्रदेश)
  • मंगल सिंह, रोझा सिंह (देहरादून)
  • कोमल कुमार, अश्वनी कुमार (हाथरस, यूपी)
  • राजानाथ (देहरादून)
  • रामकृष्ण, शौकीनाथ (यमुनानगर, हरियाणा)
  • मदन सिंह सामंत (चंपावत)
  • राहुल जोशी (बिजनौर, यूपी)
  • मोहम्मद सलीम (हरिद्वार)
  • शिनभु नाथ, सुगन योगी, मोहन जोगी, नवल सिंह, भगवान सह, हरिओम योगी (राजस्थान)
  • रामकुमार (बुलंदशहर)
  • गिरधारीलाल (राजस्थान)
  • अर्जुन दास (असम)
  • काकू, सुरेश लाल (हरिद्वार/बलिया, यूपी)

देवभूमि में धर्म की पवित्रता बनाए रखने का प्रयास

“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले फर्जी साधुओं को चिन्हित कर देवभूमि की धार्मिक गरिमा को सुरक्षित रखना है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles