spot_img

त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बुधवार को पावन त्रियुगीनारायण मंदिर का दौरा किया। उन्होंने भगवान विष्णु के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर स्थित अखंड धूनी में आहुति अर्पित कर देश-प्रदेश और तीर्थयात्रियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

दौरे के दौरान द्विवेदी ने मंदिर परिसर, कार्यालय, भंडार कक्ष सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं और अधिक बेहतर की जाएं। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थ पुरोहित बहिखाता में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई और तीर्थ पुरोहितों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में त्रियुगीनारायण को वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति इस दिशा में सभी संबंधित विभागों के सहयोग से कार्य कर रही है।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles