रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 15 मजदूरों को बचाया गया
चमोली, उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा कैंप के पास गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हिमस्खलन हुआ, जिससे वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, और अब तक 15 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। अन्य की तलाश में बचाव दल लगातार प्रयासरत हैं।
सीएम धामी ने लिया घटनास्थल का जायजा
चमोली में हुए हिमस्खलन को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति का जायजा लिया। वह अचानक देहरादून स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और अधिकारियों से इस आपदा की विस्तृत जानकारी ली।
जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।
भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 28, 2025
सीएम धामी ने कहा,
“माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार मिला है। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हम सभी मजदूरों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।”
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी, DG ITBP और DG NDRF से बात की। हादसे में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है।
स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है। NDRF की दो टीमें भी जल्द ही घटना स्थल पर…
— Amit Shah (@AmitShah) February 28, 2025
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें
एसडीआरएफ के अनुसार, अब तक 15 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 42 मजदूर अभी भी लापता हैं। आईटीबीपी, एसडीआरएफ और बीआरओ की टीमें लगातार राहत कार्य कर रही हैं। खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
#WATCH | Uttarakhand | Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel carry out rescue operations in the avalanche-hit area of Chamoli District.
The 10 injured people are now receiving treatment in ITBP and Army MI rooms. Efforts are ongoing to locate and evacuate the remaining… pic.twitter.com/yu2j0XjBn0— ANI (@ANI) February 28, 2025