मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के पहले सोलर मेला “सौर कौथिग” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा योजनाओं से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन किया, और 2027 तक 2500 मेगावाट सोलर प्लांट्स स्थापित करने का लक्ष्य रखा।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में राज्य के पहले दो दिवसीय सोलर मेला “सौर कौथिग” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और सोलर वाटर हीटर योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। साथ ही, यूपीसीएल मुख्यालय में बनाई गई सौर ऊर्जा आधारित म्यूरल आर्ट का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा जन जागरूकता के लिए सोलर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो आगामी 100 दिनों तक सौर ऊर्जा से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी।

May be an image of 7 people, dais and textसौर कौथिग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह मेला ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राज्य के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे राज्यवासियों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

May be an image of 8 people, crowd and textमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जीवाश्म आधारित ईंधन के स्रोत सीमित हैं और इनके इस्तेमाल से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। इसके विपरीत, सौर ऊर्जा के स्रोत असीमित हैं और यह पर्यावरण को संरक्षित रखने में मददगार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए देशभर में कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने 2030 तक 100 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन और 2070 तक भारत को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
May be an image of 7 people and textउन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए नई सौर ऊर्जा नीति लागू की है। इस नीति के तहत राज्य के शासकीय भवनों पर सोलर पावर प्लांट्स स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार 70 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। अब तक पीएम सूर्यघर योजना के तहत लगभग 11,000 लाभार्थियों को 90 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है।
May be an image of 7 people and textमुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 तक राज्य में 250 मेगावाट क्षमता के आवासीय सोलर प्लांट्स और कुल 2500 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट्स की स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, राज्य में सोलर वेंडरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और आवासीय क्षेत्र के लिए 365 वेंडरों को मान्यता दी गई है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक श्री खजान दास, बृजभूषण गैरोला, और अन्य कई प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33