मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सादगी से मनाया लोकपर्व इगास, प्रदेशवासियों को दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, परिवारजनों और आमजन के साथ मिलकर लोकपर्व इगास को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना और सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने भैलो पूजन किया और ढोल-दमाऊ भी बजाया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोक परम्पराओं और संस्कृति को बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड इगास का पर्व धूमधाम से मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उन्होंने हमेशा यहां की संस्कृति और लोक पर्वों को बढ़ावा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास उत्तराखंड की पहचान का प्रतीक है। इस पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पिछले कुछ वर्षों से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है। हाल ही में हुए प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में उन्होंने प्रवासियों से अपने गांव आकर पर्व को मनाने का आग्रह भी किया था।

राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंडवासियों से अपनी बोली-भाषा के संरक्षण और गांव से जुड़ने का अनुरोध किया था। इस इगास पर्व पर हमें अपने गांव और लोक पर्वों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33