डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड को ₹6,811.41 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात दी, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब तक यात्रा होगी आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच से उत्तराखंड को एक और ऐतिहासिक सौगात मिली है। पर्वतमाला परियोजना के तहत ₹6,811.41 करोड़ की लागत से दो महत्वपूर्ण रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें ₹4,081.28 करोड़ की लागत से सोनप्रयाग-केदारनाथ (12.9 किमी) और ₹2,730.13 करोड़ की लागत से गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब (12.4 किमी) रोपवे परियोजनाएं शामिल हैं, जो राज्य में कनेक्टिविटी और पर्यटन को नया आयाम देंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पिछली मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की थी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया था कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों तक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में रोपवे की आवश्यकता, इसके लाभ और पर्यटन एवं अर्थव्यवस्था पर इसके सकारात्मक प्रभाव को विस्तार से प्रस्तुत किया।

उनकी इस पहल और प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड के प्रति विशेष संवेदनशीलता का परिणाम है कि अब ये ऐतिहासिक परियोजनाएं धरातल पर उतरने जा रही हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे यात्रा तेज, सुगम और सुरक्षित बन सकेगी।

धार्मिक पर्यटन और राज्य की अर्थव्यवस्था में बढ़ावा
ये रोपवे परियोजनाएं केवल धार्मिक पर्यटन को ही बढ़ावा नहीं देंगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव और मुख्यमंत्री धामी की मेहनत एवं सतत प्रयासों का ही नतीजा है कि ये ऐतिहासिक परियोजनाएं अब साकार होने जा रही हैं।

इन परियोजनाओं के लागू होने से राज्य में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा को और भी सरल, तेज और सुरक्षित बनाया जा सकेगा। यह परियोजना न केवल उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन के लिए, बल्कि राज्य के समग्र विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33