सीएम धामी ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और ‘उत्तराखंड के गांधी’ के नाम से विख्यात इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को न केवल दिशा दी, बल्कि जनशक्ति को संगठित कर राज्य निर्माण की नींव मजबूत की।

सीएम धामी ने कहा कि

“बडोनी जी के विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति उनका निस्वार्थ भाव आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33