spot_img

चारधाम और वैष्णो देवी यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं में कोरोना की पुष्टि, उत्तराखंड में 30 केस

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ और वैष्णो देवी यात्रा से लौटे थे। इससे पहले कुल मामलों की संख्या 23 थी, जो अब बढ़कर 30 हो गई है। इन सभी सक्रिय मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश में पहुंच रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग यात्रा मार्गों और धार्मिक स्थलों पर जांच का दायरा बढ़ाने की योजना बना रहा है।

अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO), मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि अस्पतालों में कोविड प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं—जैसे बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाइयाँ—पूरी तरह से सुनिश्चित की जाएं।

इसके अलावा, प्रदेशभर में निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत करने तथा संक्रमण से बचाव के उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

देशभर में भी कोविड मामलों में फिर से तेजी देखी जा रही है, जिसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य के रूप में सामने आया है। उत्तराखंड सरकार ने जनता से सतर्कता बरतने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां:

  • मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें

  • सामाजिक दूरी बनाए रखें

  • हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं

  • खांसते या छींकते समय मुंह ढकें

  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें

  • भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें

  • बुजुर्गों और बीमारों का विशेष ध्यान रखें

  • आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें

  • सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें

  • संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles