चंपावत में चाय बागानों का दौरा: कुमाऊं आयुक्त ने पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता पर किया जोर

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने दो दिवसीय चंपावत दौरे के दौरान चाय बागानों और आसपास के इलाकों का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चाय बागानों के विकास और टी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

आयुक्त ने शिलिंगटाक, फूंगर, और झालीमाली गांव के चाय बागानों का दौरा करते हुए चाय की प्रोसेसिंग गुणवत्ता और आकर्षक पैकिंग पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई, ताकि पर्यटक इन बागानों की ओर आकर्षित हो सकें।

उन्होंने चाय बोर्ड प्रबंधन और जिला पर्यटन अधिकारी से चाय बागानों की स्थिति और विकास की जानकारी ली और निर्देश दिए कि चाय बागानों में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएं। इस प्रयास से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33