spot_img

उत्तराखंड सरकार का नया पहल: ‘मेरी योजना’ एप अब सरकारी योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर

उत्तराखंड सरकार जल्द ही ‘मेरी योजना’ एप लांच करने जा रही है, जिससे नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करना आसान होगा। इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता किसी भी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, सवाल पूछ सकेंगे और सीधे बातचीत कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, यह ऐप शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जनता से फीडबैक लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने में मदद करेगा।

‘मेरी योजना’ ऐप के जरिए प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं आम जनता तक सहजता से पहुंचेंगी, जिससे उन्हें योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

राज्य संस्थान ‘सेतु’ आयोग द्वारा विकसित इस एप पर कोई भी व्यक्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकता है। मुख्यमंत्री ने जन कल्याण और सेवाओं से जुड़े विभागों को सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के तीन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है, ताकि सरकारी कार्यप्रणाली में सुधार लाया जा सके।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles