उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट देहरादून में सूचना विभाग की विकास पुस्तिका 'सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान' का विमोचन किया। सीएम ने राज्य की उपलब्धियों और भावी लक्ष्यों को रेखांकित किया।
हरिद्वार के ज्वालापुर में देर रात आंधी-तूफान के कारण सीएचसी की 20 फीट लंबी दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि देर रात हादसा होने से बड़ी जनहानि टल गई।