प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन यात्रा के तहत उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी और अन्य गणमान्य जनों द्वारा किया गया। पीएम मोदी यहां से उत्तरकाशी जिले के मुखवा-हर्षिल के लिए रवाना हो गए।

May be an image of 2 people, aircraft and weddingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने नए आयामों को छुआ है। उनकी ऊर्जावान मेहनत और अथक प्रयासों से राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है।”

धामी ने यह भी कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी जी का उत्तराखंड आगमन हमारे लिए गर्व का पल है। इस भूमि की धर्म, अध्यात्म और बलिदान की विरासत में उनका स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम सब मुखवा-हर्षिल (उत्तरकाशी) की प्राकृतिक और आध्यात्मिक सुंदरता से भरपूर इस यात्रा को लेकर अत्यधिक उत्साहित हैं।”

मुख्यमंत्री ने यह उम्मीद भी जताई कि प्रधानमंत्री मोदी की इस शीतकालीन यात्रा से उत्तराखंड के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे और राज्य के विकास में और तेजी आएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33