उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025: 10वीं और 12वीं की तिथियां घोषित, दिव्यांग छात्रों के लिए अतिरिक्त समय

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 11 मार्च तक, नकलविहीन और पारदर्शिता से संचालित होंगी

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2025 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। ये परीक्षा 21 फरवरी 2025 से शुरू होकर 11 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इस बार दिव्यांग बच्चों के लिए प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त समय देने की घोषणा की गई है।

शनिवार को बोर्ड सभागार में आयोजित एक बैठक में, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार परीक्षा नकलविहीन और पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। राज्य भर में कुल 1245 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न होगी, जिसमें 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं।

इस बार हाईस्कूल (10वीं) में 1,36,688 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट (12वीं) में 1,09,999 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 1,14,420 संस्थागत छात्र और 2,268 व्यक्तिगत छात्र हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 1,05,298 संस्थागत छात्र और 4,401 व्यक्तिगत छात्र शामिल होंगे।

सचिव विनोद प्रसाद ने बताया कि टिहरी गढ़वाल जिले में सबसे अधिक 135 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि चंपावत जिले में सबसे कम 42 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33