उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 3 अगस्त को, प्रवेश पत्र जारी

यूकेएसएसएससी ने जारी की सफल अभ्यर्थियों की सूची, वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया अब अपने अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कांस्टेबल पुरुष, पीएसी के 2000 पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 3 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि इन पदों के लिए 24 फरवरी से 4 अप्रैल तक शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षा कराई गई थी। इन चरणों में सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार को जारी कर दी गई है।

सभी पात्र अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।


पर्यवेक्षक कैनिंग भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, दस्तावेज सत्यापन 7 अगस्त को

उत्तराखंड खाद्य प्रसंस्करण विभाग में पर्यवेक्षक (कैनिंग) और पर्यवेक्षक (पाककला) के रिक्त पदों हेतु आयोग ने 31 मई को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 4 जून को जारी उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के बाद आयोग ने अंतिम मूल्यांकन कर परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है।

चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 7 अगस्त को किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ आयोग कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33