spot_img

‘मैं आपको ब्रेकिंग न्यूज नहीं दूंगा’, यूपी के सियासी घटनाक्रम पर बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

 केंद्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव परिणाम और इसके बाद चल रही राजनीतिक खींचतान को लेकर कहा कि परिवार में आपसी संवाद और बातचीत होती रहती है। यह लोकतंत्र का सिद्धांत है। हम परिवार की तरह काम कर रहे हैं।

‘विपक्ष और सत्तापक्ष की अपनी जिम्मेदारी’

उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक बयानबाजी नहीं करना चाहूंगा। विपक्ष और सत्तापक्ष की अपनी-अपनी जिम्मेदारी है। हम अपनी नजर से विपक्ष की तरफ देख रहे हैं कि वह हमारा सहयोग करें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कोई ब्रेकिंग न्यूज नहीं दूंगा। यह मैंने प्रण कर रखा है। पांच वर्षों में देश में 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे।

नेमप्लेट विवाद पर क्या बोले जयन्त चौधरी?

चौधरी शनिवार को जयपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों के बाहर मालिक का नाम अंकित करने से जुड़े मामले पर कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ गया है, मेरे देखने न देखने का मतलब नहीं रह जाता है। इसे सरकार ने भी स्वीकार किया है। हरियाणा में विधासभा चुनाव से पहले अभय चौटाला से अपनी मुलाकात को उन्होंने सामान्य बताया।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles