उत्तराखंड ने सीमा सुरक्षा, तीर्थयात्रा सुविधा, आपदा प्रबंधन व स्वास्थ्य अवसंरचना पर रखे महत्वपूर्ण मुद्दे
वाराणसी में आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड राज्य की ओर से सीमांत राज्य के रूप में कई जरूरी विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।

उत्तराखंड के प्रतिनिधियों ने बैठक में सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अंतरराज्यीय समन्वय, पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना राज्य की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में आपदा प्रबंधन, परिवहन, स्वास्थ्य, पर्यटन अवसंरचना और राज्यहित से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार और अन्य राज्यों के साथ विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। उत्तराखंड ने इन क्षेत्रों में सहयोगात्मक कार्य प्रणाली अपनाने पर बल दिया।
यह बैठक न केवल क्षेत्रीय विकास को दिशा देने वाली रही, बल्कि इससे राज्यों के बीच सहयोग की भावना को भी मजबूती मिली।



