उत्तराखंड में कई स्थानों के बदले नाम, मियांवाला अब रामजीवाला कहलाएगा

देहरादून: उत्तराखंड में अब कई स्थानों के नाम बदल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है। इस कदम का उद्देश्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को पुनः प्रतिष्ठित करना है।

May be an image of textदेहरादून
देहरादून नगर निगम के अंतर्गत आने वाले मियांवाला को अब ‘रामजीवाला’ कहा जाएगा। इसके अलावा, विकास नगर ब्लॉक के पीर वाला का नाम ‘केसरी नगर’ और चांदपुर का नाम बदलकर ‘पृथ्वीराज नगर’ किया जाएगा। सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर को अब ‘दक्ष नगर’ नाम से जाना जाएगा।

हरिद्वार
हरिद्वार जिले में भी कई स्थानों के नाम बदले गए हैं। औरंगज़ेबपुर का नाम ‘शिवाजी नगर’, गाजी अली का ‘आर्य नगर’, चांदपुर का ‘ज्योतिबा फुले नगर’ और मोहम्मदपुर जाट का नाम ‘मोहनपुर जाट’ रखा जाएगा। खानपुर कुर्साली का नया नाम ‘अंबेडकर नगर’ और खानपुर का नाम ‘श्रीकृष्णपुर’ रखा गया है। इसके अलावा, इदरेशपुर का नाम ‘नंदपुर’ और अकबरपुर फाजलपुर का नाम ‘विजयनगर’ किया जाएगा।

नैनीताल
नैनीताल जिले में नवाबी रोड का नाम बदलकर ‘अटल मार्ग’ और पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम ‘गुरु गोल कर मार्ग’ रखा जाएगा।

उधम सिंह नगर
उधम सिंह नगर जिले में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर ‘कौशल्यपुरी’ रखा जाएगा।

यह नाम परिवर्तन उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को नया संदर्भ देने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय को एक सकारात्मक बदलाव के रूप में बताया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33