टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटीं
पीपलकोटी। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हुई। पीपलकोटी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित रेस्क्यू अभियान में जुटी सभी संबंधित एजेंसियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही वे राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
आज पीपलकोटी, चमोली में आपदा प्रभावित टनल क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
टनल में फंसे कई श्रमिकों को कल ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। शेष फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मौके पर अभियान… pic.twitter.com/rN0uXdknom
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 14, 2026
मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे और उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेंगे।
श्रमिकों की सुरक्षित निकासी सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
प्रतिकूल मौसम के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन और बचाव दल लगातार मौके पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री स्वयं पूरे अभियान की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।
LIVE: पीपलकोटी, चमोली में आपदा प्रभावित टनल क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण https://t.co/GE7xjOUDdi
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 14, 2026



