गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा—दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा

श्रीनगर: पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीनगर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर गहरा शोक व्यक्त किया।

Imageश्रद्धांजलि देने के बाद गृह मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि इस कायराना हमले के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा:

Image“पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस नृशंस कृत्य में शामिल लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। हम इन पर सबसे कठोर कार्रवाई करेंगे।”

गृह मंत्री शाह ने इस हमले के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पूरी जानकारी दी है। श्रीनगर पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सभी प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सुरक्षा रणनीति और दोषियों तक पहुँचने के लिए व्यापक अभियान पर चर्चा की गई।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से अमित शाह ने न केवल शहीदों के प्रति राष्ट्र की संवेदनाएं प्रकट कीं, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि भारत आतंक के खिलाफ एकजुट है और ऐसे हमलों को किसी भी हाल में सहन नहीं करेगा।

इस घटना के बाद पूरी घाटी में जन आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को कश्मीर में पूर्ण बंद रहा, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों ने भाग लिया और आतंकी हमले की तीव्र निंदा की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33