मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित प्रातःकालीन बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौन के माध्यम से उत्तराखंड सरकार ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “उत्तराखंडवासियों की ओर से मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ पूरी संवेदना प्रकट करता हूँ। यह हमला सिर्फ निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी एक कायराना हमला है।”

मुख्यमंत्री ने आतंकवाद की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने के लिए आतंकियों की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तराखंड सरकार ने शांति और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि राज्य हमेशा राष्ट्र के साथ खड़ा है और आतंकवाद के विरुद्ध हर संभव कार्रवाई का समर्थन करता रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33