मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में “सरस मेला-2024” का किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में सरस मेला-2024 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और महिलाओं से बातचीत कर उनके उत्पादों की जानकारी ली।

May be an image of 7 people

मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा बनाए गए मंडुवे के केक की सराहना करते हुए स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित दीयों की खरीदारी भी की। उन्होंने कहा कि सरस मेला मातृशक्ति के परिश्रम और नवाचार का प्रतीक है, जिससे महिलाएं अपनी आजीविका चला रही हैं। यह मेला ग्रामीण क्षेत्रों की सांस्कृतिक परंपरा, कौशल और उद्यमिता को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मेला इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जैसे लखपति दीदी योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना।

May be an image of 1 person, speaker and dais

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत एक लाख से अधिक महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। कोविड-19 के दौरान भी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए 84 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

सरकार ने 30 हजार से अधिक समूहों को ब्याज प्रतिपूर्ति के रूप में 24 करोड़ रुपये की छूट दी है, और 159 महिला सीएलएफ को लगभग 8 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य में 67 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों में 5 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं।

No photo description available.

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए हर ब्लॉक स्तर पर आउटलेट खोलने के निर्देश दिए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33