मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किया मतदान

माताजी के साथ बूथ पर पहुंचकर किया मतदान, मतदाताओं से लोकतंत्र में भागीदारी की अपील



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऊधमसिंह नगर जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, नगला तराई स्थित बूथ संख्या 3 पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मतदान किया। मुख्यमंत्री आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

May be an image of 5 people and text

मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती बिशना देवी ने भी मतदान किया और लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागिता निभाई।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सभी ग्रामीण मतदाताओं से उत्साहपूर्वक और शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि, “प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य में पंचायतों को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।”

मुख्यमंत्री की यह पहल आम नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने वाली है और लोकतंत्र की मजबूती में एक सशक्त संदेश देती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33