spot_img

गैरसैंण में 19 अगस्त से होगा विधानसभा का मानसून सत्र, तैयारियां अंतिम चरण में

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आगामी 19 अगस्त 2025 से विधानसभा का मानसून सत्र आहूत किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है और सत्र को लेकर प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अनुमति के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है। विधानसभा सचिवालय को अब तक 480 से अधिक प्रश्न विधायकों द्वारा प्राप्त हो चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि इस सत्र में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर गहन चर्चा होने की संभावना है।

तकनीकी रूप से उन्नत होगा मानसून सत्र
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि इस बार भराड़ीसैंण में सत्र को और अधिक सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए कई कार्य पूरे किए जा चुके हैं। ई-नेवा पोर्टल के तहत डिजिटाइजेशन और साउंड प्रूफिंग जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार सत्र में पारदर्शिता और संवाद की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विकेंद्रीकरण और क्षेत्रीय संतुलन की दिशा में अहम पहल
राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र का आयोजन राज्य सरकार की विकेंद्रीकृत शासन व्यवस्था और क्षेत्रीय संतुलन की नीति को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह सत्र सरकार और विपक्ष, दोनों को जन सरोकारों से जुड़े विषयों पर गंभीर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles