मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ प्रयागराज ड्यूटी से लौटे एसडीआरएफ जवानों का किया अभिनंदन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ प्रयागराज ड्यूटी से लौटे एसडीआरएफ के 112 जवानों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ टीम को 5 लाख रुपये का पुरस्कार चेक प्रदान किया और उनकी सेवाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ ने प्रयागराज महाकुंभ में अपनी दक्षता का कुशल परिचय देकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

May be an image of 10 people and text that says "दैवभूमि D ार HDFC BANK RANCHES Pc PAY LTD A/C cNo. No. प्रयागराज महाकंभ मेला २०२५ में SDRF उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा सराहनीय कार् सेतु RUPEES/ FIVE LAKH ONLY Rs./g 500000/- दिनाब 04 03 2025 χχχχXxx MDLIRRANG BEARER/ \/리T वारक को अदा करे RTΟR NEFTI 도고기 도고 MOPCIMLA..- မာလနေါိးထင် ( मुक्यमडी कतशस्यम्র"मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव हरिद्वार महाकुंभ 2027 में काम आएंगे और उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन क्षमता को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज महाकुंभ से एसडीआरएफ जवानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे भविष्य में बड़ी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।

May be an image of 9 people and textसीएम धामी ने यह भी कहा कि महाकुंभ के आयोजन में बेहतर व्यवस्थाओं के कारण उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों का मान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार कुंभ में अनुभवों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा और यातायात व्यवस्था के लिए सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

May be an image of 3 people and textउत्तराखंड राज्य को प्राकृतिक आपदाओं और भौगोलिक परिस्थितियों के लिहाज से संवेदनशील बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ का आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एसडीआरएफ के क्विक रिस्पॉन्स और अत्याधुनिक उपकरणों ने राज्य में आपदाओं के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33