spot_img

तेज बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

खराब मौसम भी नहीं डिगा सका कार्यकर्ताओं के प्रति मुख्यमंत्री का समर्पण

नैनीताल। तेज बारिश, खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण को नहीं रोक सकीं। गुरुवार को नैनीताल में मूसलाधार बारिश के बीच मुख्यमंत्री धामी स्वयं कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हैं।

बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचना केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उनके साथ आत्मीय संबंध और प्रतिबद्धता का प्रतीक भी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

ऐसे समय में जब प्रतिकूल मौसम के कारण अक्सर कार्यक्रम स्थगित कर दिए जाते हैं, मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं मैदान में पहुंचकर एक बार फिर यह संदेश दिया कि उनके लिए कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

मुख्यमंत्री धामी की इस पहल को कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायी बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

“जो नेता धूप-बारिश की परवाह किए बिना अपने कार्यकर्ताओं के बीच खड़ा रहे, वही सच्चे अर्थों में जननेता कहलाता है।”

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles