spot_img

गणेश गोदियाल ने मृतक पंकज कुमार के परिजनों से की मुलाकात, सीएम धामी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

गणेश गोदियाल ने मृतक पंकज कुमार के परिजनों से की मुलाकात, सीएम धामी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मृतक युवक पंकज कुमार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

देहरादून: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पौड़ी के सतपुली विकासखंड के ग्राम रैतपुर पहुंचे. यहां उन्होंने मृतक युवक पंकज कुमार के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए स्थानीय पुलिस से मामले की सम्पूर्ण जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले की जांच कराए जाने एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये जाने की मांग उठाई.

गणेश गोदियाल ने सतपुली पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बातचीत करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई है. उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की मांग की है. घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों एवं परिजनों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने सीएम धामी को लिखे पत्र में कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम रैतपुर, सतपुली क्षेत्र के एक युवक ने कथित रूप से पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या की,जो अत्यंत गंभीर एवं दुखद विषय है.

यह घटना न केवल मानवीय दृष्टि से पीड़ादायक है, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता व मृतक के परिजनों से मिली जानकारी, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे मृतक के मौत से पहले जारी वीडियो क्लिपिंग के अनुसार, मृतक युवक की बाइक एक्सीडेंट में एक व्यक्ति से हुई टक्कर के चलते पुलिस ने युवक को थाने लाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. जिस कारण उसे यह आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा. यदि यह आरोप सत्य हैं, तो यह अत्यंत निंदनीय है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अस्वीकार्य है.

उन्होंने आगे कहा कि इससे पूर्व भी नैनीताल जनपद के खैरना निवासी बालम बिष्ट के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट एवं अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाये थे. जिसमें मृतक के परिजनों का आरोप था कि पुलिस की मारपीट से आहत होकर मौत को गले लगाया. इसी तरह कुछ समय पहले टिहरी जिले के लम्बगांव निवासी केशव थलवाल ने पुलिस पर जबरन उठाकर चौकी ले जाकर प्रताड़ित करने और अमानवीय व्यवहार करने के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में पुलिस प्रताड़ना के इस प्रकार के मामलों से प्रदेश की कानून व्यवस्था व पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

पुलिस व्यवस्था से आम जनमानस का विश्वास उठता नजर आ रहा है. भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस विभाग में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है. गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार से अपेक्षा करती है कि धामी सरकार इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. कांग्रेस मांग करती है कि सतपुली के रैतपुर प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए व जांच के दौरान आरोपी पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए. दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. जिससे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उचित आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाए.

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

posjp33 posjp33 posjp33