हरिद्वार में पुलिस से भिड़ी ऑडी सवार लेडी ‘डॉन’, बोली-इतना मारूंगी, याद रखेगा, फिर…

हरिद्वार पुलिस ने अभद्रता और गाली गलौज करने पर ऑडी कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

हरिद्वार: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व और लॉन्ग वीकेंड के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता और गाली गलौज करना तीन यात्रियों को भारी पड़ गया है. यातायात व्यवस्था में बाधा डालने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता के आरोप में कनखल पुलिस ने ऑडी कार सवार महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही ऑडी कार को सीज कर दिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपियों में एक युवक माफी मांगता हुआ नजर आया.

पुलिस के अनुसार बीती 14 जून को वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के चलते हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और वाहनों का आगमन हुआ था. भीड़ को देखते हुए शहर में विशेष यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई थी. कनखल थाना क्षेत्र में देशरक्षक तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को निर्धारित मार्ग से बैरागी कैंप पार्किंग की ओर भेज रहे थे. इसी दौरान एक ऑडी कार वहां पहुंची. पुलिसकर्मियों ने वाहन चालक से निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करने का अनुरोध किया, लेकिन कार में सवार दो पुरुष और एक महिला इस बात पर भड़क गए.

आरोप है कि तीनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया. गाली-गलौज की. इतना ही नहीं महिला ने भी पुलिसकर्मियों को गाली दी और धक्का-मुक्की तक भी कर डाली थी. यात्रियों के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ. मौके पर जाम की स्थिति बन गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें समझाने का प्रयास किया. इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए वहां से चले गए.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया. जांच के बाद कनखल थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. स्नान पर्व समाप्त होने के बाद आरोपियों और उनके वाहन की तलाश शुरू की गई. कनखल पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑडी कार को श्यामपुर क्षेत्र में रोक लिया. जिसके बाद कार को सीज कर दिया.

आरोपितों की पहचान क्षतिज बाली, उनकी पत्नी तथा संकेत बाली निवासी वाणी विहार, उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है. पुलिस का शिकंजा कसता देख आरोपियों में शामिल एक युवक माफी मांगता हुआ नजर आया.कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों को चिन्हित कर कार को सीज की गई है. मामले की जांच जारी है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33