महेंद्र भट्ट दोबारा बने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने महेंद्र भट्ट को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को आयोजित प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने महेंद्र भट्ट के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की।

May be an image of 4 people, temple and textभट्ट इस पद पर लगातार दूसरी बार नियुक्त हुए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, जिससे उनका चयन निर्विरोध हुआ। यह महेंद्र भट्ट का दूसरा कार्यकाल होगा और वे प्रदेश भाजपा के 10वें अध्यक्ष बने हैं।

May be an image of 2 people and text

राष्ट्रीय परिषद में इन नेताओं को मिली जगह

May be an image of one or more people, temple and textराष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह और कल्पना सैनी का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महेंद्र भट्ट को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा को हर चुनाव में सफलता मिली है। उन्होंने संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

May be an image of 1 person, crowd and daisमुख्यमंत्री ने कहा, “सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की यात्रा में भट्ट जी का लंबा और संघर्षपूर्ण राजनीतिक अनुभव रहा है, जो संगठन को मजबूती देगा।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33