मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट, विकास और हरित ऊर्जा को लेकर हुई बातचीत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

दोनों राज्यों के बीच विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के बीच कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों राज्यों में चलाई जा रही जनहित की योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तृत बातचीत की गई। बैठक में दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने और एक-दूसरे के अनुभवों को साझा करने पर बल दिया गया।

हरित और नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष मंथन

मध्य प्रदेश में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री राकेश शुक्ला के साथ हुई इस बैठक में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान सतत विकास और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर दोनों राज्यों के अनुभवों को साझा करने पर सहमति बनी, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशा जा सके।

सांस्कृतिक संबंधों और आपसी सहयोग पर जोर

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच हमेशा से ही गहरे और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों और अनुभवों के आदान-प्रदान से विकास की रफ्तार को और तेज किया जा सकता है।

वहीं, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने भी उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और अपने अनुभव साझा किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33