ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार जिलों के 9 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण किया। इसके अलावा देहरादून जिले में 36 करोड़ से अधिक की 7 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया गया।
हरिद्वार के ज्वालापुर में देर रात आंधी-तूफान के कारण सीएचसी की 20 फीट लंबी दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि देर रात हादसा होने से बड़ी जनहानि टल गई।